सहरसा, फरवरी 10 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी मधेपुरा पंचायत अंतर्गत भेलवा टोला में सोमवार को रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रास्ते पर पुआल का बोझा गिराकर आवागमन बाधित कर दिया था। जब इसका विरोध किया गया तो पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के विलास राम, अनीस कुमार, संजीव कुमार, गुड्डू कुमार, मनीष कुमार के अलावा खुशबू कुमारी, रानी देवी, सुनीता देवी, मौसम कुमारी और सावन देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद ग्रा...