संतकबीरनगर, अक्टूबर 9 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के स्थानीय धनघटा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने एक युवक समेत उसकी गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो हमलावरों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के स्थानीय धनघटा गांव निवासी देवराज पुत्र रामनवल उर्फ पिल्लू ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे रास्ते के विवाद को लेकर उसके भाई धर्मेन्द्र पुत्र रामनवल उर्फ पिल्लू अपने बेटे टिन्कू पुत्र धर्मेन्द्र के साथ मिलकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया। उसकी गर्भवती पत्नी सौम्या उसका बीचबचाव करने पहुंची तो हमलावर पिता-पुत्र ने जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके साथ-साथ गर्भवती पत्नी को भी लात-मूका और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.