लखीसराय, अक्टूबर 11 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित इंदुपुर में शुक्रवार को रास्ता विवाद को लेकर हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान इंदुपुर निवासी स्व रामचरित्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह के रूप में की गई। जानकारी अनुसार आने जाने में प्रयुक्त रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पीड़ित के अनुसार आरोपित पक्ष के लोगों ने मनोज सिंह पर गोली चला दी। हालांकि, मनोज सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए हथियार को पकड़ने की कोशिश की, जिससे चली गोली उनकी बाएं हाथ की हथेली को आर-पार करते हुए जख्मी कर गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.