गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर थार सवार दो युवकों ने पिकअप वाहन चालक से मारपीट की। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव रहमत नगर निवासी उम्मीद पिकअप वाहन में शादी का सामान लेकर मंडोला से पंचलोक गांव के कच्चे मार्ग पर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पीछे से थार में आए दो युवकों ने हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा। मार्ग कच्चा होने के चलते वह रास्ता नहीं दे पाए। मौका पाकर युवकों ने कार से उनके वाहन को ओवरटेक कर रोका और मारपीट की। मारपीट कर दोनों युवक फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जा...