अलीगढ़, फरवरी 5 -- नगर पंचायत द्वारा किए गए वायदे का पूरा न करने से गांव निवासी झेल रहे परेशानी जट्टारी, संवाददाता। कस्बा के वार्ड नंबर 9 आंधेरी पट्टी उत्तर स्थित कच्ची कॉलोनी से कजरार तक जाने वाले रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार सुबह घने कोहरे में वार्ड नंबर 9 कजरार पर रहने वाले महिला पुरुष व स्कूली बच्चों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों ने रास्ता निर्माण कराने का वायदा किया था, अब वह इसे भूल गए है, इस अनदेखी से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कजरार निवासी लोगों का कहना है कि अब तक उन्हें विकास के नाम पर केवल वोट के सौदागरों से झूठे आश्वासन ही मिले हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षों ने कोई पहल नहीं की, इसलिए लोगों को वर्तमान अध्यक्ष से बड़ी उम्मीदें थीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.