मिर्जापुर, फरवरी 21 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला में लगभग डेढ़ दशक से रामा और नन्हकू के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम दोनों के बीच मारपीट हो गई। कुल्हाडी के वार से दो लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। रामा और नन्हकू के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम रामा पक्ष की ओर से 42 नन्हकू और 18 वर्षीय अरविंद पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को परिवार के सदस्यों ने एबुलेंस से पीएचसी पटेहरा ले आए। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक जायसवाल ने दोनो घायलों का प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिए। पुलिस ने रामा और राजेश को गिरफ्तार कर एसडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.