मुरादाबाद, फरवरी 10 -- अमरपुर काशी के ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से परिचित कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने एनएसएस की दोनों इकाइयों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा के लिए तैयार करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवा कौशल विकास है, जिसके द्वारा युवाओं को ऐसे कौशलों के लिए तैयार किया जाता है जो उन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए तैयार करता है। समाज सेवा से ही हम एक अच्छे राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। हमें एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने राष्ट्र के विकास में योगदा...