बलिया, मार्च 8 -- रसड़ा। श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाइयों मदर टेरेसा और कल्पना चावला इकाई की ओर से शुक्रवार को प्रथम एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रासेयो की प्रथम इकाई द्वारा चयनित महराजपुर गांव में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। धरा को हरा-भरा रखने व ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण बचाओ भविष्य बचाओ जागरूकता रैली निकली और घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने, कूड़ा करकट निर्धारित स्थान पर रखने, कूड़ा नहीं जलाने, अत्यधिक पेड़ लगाने, ऊर्जा की खपत कम करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है, इसे हम सभी को मिलकर संरक्षण करना होगा। जागरूकता अभियान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.