बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर की परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की रसायन विषय की तो दूसरी पाली में कला संकाय के छात्र छात्राओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। रसायन की परीक्षा के समाप्त होने के साथ ही इंटर में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं की सभी प्रमुख विषयों की परीक्षा समाप्त हो गई। पीसीएम के छात्रों की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ और पीसीबी के छात्रों की फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद सिर्फ हिंदी विषय की परीक्षा बचती है। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओ ने राहत की सांस ली। छात्रों का कहना था कि विज्ञान संकाय में प्रमुख विषय यही होते हैं। पहली पाली में रासायनिक समीकरणों के साथ-साथ मौसम ने भी छात्र-छात्राओं की अच्छी परीक्षा...