गुमला, जून 7 -- गुमला, संवाददाता। जिले के कुलबीरा पंचायत अंतर्गत ग्राम बरटोली पतिया में प्राकृतिक खेती को लेकर एक नई सोच आकार ले रही है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत आयोजित ग्राम स्तरीय बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि अब किसान रासायनिक खेती से मोहभंग कर पारंपरिक और जैविक खेती की ओर लौट रहे हैं। बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना परवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उप मुखिया लक्ष्मी देवी, वार्ड सदस्य अनीमा खलखो और प्रदान संस्था के प्रतिनिधि सुरभी, बिंदेश्वर एवं संजय की मौजूदगी ने बैठक को सार्थक बनाया। बैठक का मकसद प्राकृतिक खेती को क्लस्टर मॉडल में बदलते हुए 125 किसानों को जोड़ने का है। दो वर्ष पूर्व शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 40 किसान रसायन मुक्त खेती से जुड़ चुके हैं। किसान मूंगफली, राहर, धान और मिलेट जैसी फसलों को अपना रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.