रुडकी, अगस्त 7 -- ग्राम नगला एमाद में इफको द्वारा गुरुवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। इफको अधिकारियों द्वारा किसानों को फसलों में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ-साथ कम लागत में अच्छी फसल लेने की जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में किसानों को नीम के पेड़ भी दिए गए। किसान सभा में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी द्वारा किसानों को बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों का अपनी फसलों में अधिक प्रयोग कर रहे हैं। जिससे फसलों में लागत बढ़ रही है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर तथा नैनो जिंक का प्रयोग करना चाहिए। फसलों को जो पोषक तत्व चाहिए होते हैं वह इसे आसानी से मिल जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.