आगरा, नवम्बर 7 -- बाह। बटेश्वर मेला के सांस्कृतिक मंच पर गुरुवार को रासलीला में राजा भर्तृहरि एवं रानी पिंगला की प्रेम कहानी के मंचन ने मन मोह लिया। श्री ब्रजरज राजेश्वरी लीला संस्थान वृंदावन के सुरेश कुमार ब्रजवासी ने बताया कि गुरुवार को गोरखनाथ के चक्रव्यूह के मंचन के साथ रासलीला की शुरूआत हुई। कलाकारों ने महाभारत के चक्रव्यूह रचना, अभिमन्यु वध और जयद्रथ वध का प्रदर्शन किया। दर्शक रोमांचित हुए बिना नहीं रह सके। इसके बाद राजा भर्तृहरि एवं रानी पिंगला की प्रेम कहानी का प्रदर्शन किया गया। कृष्णा ठाकुर, बाबू सिंह, करतार सिंह, संजय, मोहिनी, राधिका के जीवंत अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान भाव सिंह नरवरिया, महेश कठेरिया, ध्रुवराज सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र त्यागी, बीटू भदौरिया, मेला प्रभारी मसूद रजा, इंजीनियर धारा सिंह, लव कुमार आदि रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.