लातेहार, जून 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद् की महिला युवा शाखा दुर्गा वाहिनी का प्रांत स्तरीय आठ दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण का समापन रविवार को किया गया। समापन के मौके पर दुर्गा वाहिनी के द्वारा शहर में शौर्य पथ संचालन रैली निकाला गया। जो विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में पहुंची। शौर्य पथ संचालन रैली प्रशिक्षण में दुर्गा वाहिनी की किशोरियों को शारीरिक प्रशिक्षण, दंड तथा अस्त्र-शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें दुर्गा वाहिनी की किशोरियों ने शौर्य कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत मुख्य रूप से शामिल हएु। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की किशोरियों को हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, महारानी अहिल्याबा...