बिजनौर, जून 6 -- राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने नगर में भव्य पथ संचलन निकाला। सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में, दंड एवं घोष के साथ अत्यंत अनुशासनबद्ध रूप से संचलन करते हुए राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरूवार को नुमाइश मैदान से राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने पंथ संचलन निकाला पथ संचलन प्रदर्शनी मैदान से शुरू होकर जजी चौक , शास्त्री चौराहा से सिविल लाइन, नगर पालिका, प्रधान डाकघर से रोडवेज कलेक्ट्रेट के सामने से होता हुआ प्रदर्शनी मैदान में संपन्न हुआ। संचलन में बहनों का अनुशासन, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम अत्यंत सराहनीय रहा। 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी उद्घोषों के साथ वातावरण राष्ट्रमय हो उठा। नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.