मथुरा, नवम्बर 24 -- मथुरा। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शान्ताक्का ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर परिसर का भ्रमण करते हुए दर्शन पूजन कर भगवान केशवदेव को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शीघ्र जन्मस्थान परिसर की संपूर्ण मुक्ति के उपरान्त भव्य विशाल मंदिर निर्माण की कामना की। संस्थान की प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने प्रसादी पटुका भेंट कर उनकी अगवानी करते हुए जन्मभूमि के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व व ट्रस्ट द्वारा लोकहित में संचालित प्रकल्पों की जानकारी प्रदान की। प्रमुख संचालिका के वर्तमान में चल रहे न्यायिक विवादों के प्रति जिज्ञासा प्रकट करने पर उन्हें तथ्यात्मक जानकारी देते हुए मुकदमों में विजय मिलने के प्रति आश्वस्त किया, जिस पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत ...