रांची, दिसम्बर 29 -- नामकुम, संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी परिसर, नामकुम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध कार्यक्रमों से उत्तीर्ण कुल 370 बी.टेक. विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की शैक्षणिक शोभायात्रा का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. भट्ट (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, ट्रिपल आईटी रांची एवं वर्तमान में डायरेक्टर जनरल, इंडियन स्पेस एसोसिएशन तथा संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने किया। समारोह में शैक्षणिक गरिमा और उत्साह का वातावरण देखने को मिल...