पीलीभीत, जनवरी 21 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बालाजी हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक यज्ञ, आहुति, वंदना वन्देमातरम के साथ हुआ। बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया। मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त, सुरेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर समाज को पंच परिवर्तन नियमों को जीवन में लाना आवश्यक है। जिसके परिणाम स्वरुप हम अपने कुटुंब को पुनः सनातन वैदिक परंपरा की ओर अग्रसारित कर सकते हैं। आज पर्यावरण की आवश्यकता संपूर्ण विश्व को है। हमें जल संरक्षण करना चाहिए तथा समाज, परिवार के प्रति जो हमारी जिम...