सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- बांसी। हिन्दुस्तान संवाददेश के हर क्षेत्र में महिलाएं आज भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इससे यह बात सिद्ध हो रही है कि अगर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए तो वह भी पुरुषों के बराबर भागीदार बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं। ये बातें रविवार को खेसरहा मंडल के बूथ नंबर 389 पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल ने कहीं। उन्होंने कहा की आज गांव गरीब किसान, वंचित, शोषित सभी की भलाई के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। धार्मिक क्षेत्रों का कायकल्प कर भारतीय संस्कृति की विरासत को संरक्षित किया जा रहा है। आज भारत विकसित देशों से आंखों में आंख मिलाकर बात करता है। भारत का नौजवान अपने देश की प्रगति को लेकर गंभीर है और एक बार फिर केंद्र में मोदी के ने...