रुडकी, मार्च 7 -- चमन लाल महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शुक्रवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य है। समाज की नींव की मजबूती के लिए नारी का योगदान अनदेखा नहीं किया जा सकता। नारी केवल घर की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहती। उसकी भूमिका समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी व्यापक है। नारी, एक मां के रूप में, बच्चों को नैतिकता, शिक्षा और संस्कार प्रदान करती है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, सचिव अरुण हरित तथा डा. अनुराग शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। आज की महिलाएं राष्ट्र की प्रगति के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.