साहिबगंज, जनवरी 12 -- साहिबगंज। मेरा युवा भारत (साहिबगंज)के तत्वावधान में सोमवार को कार्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमन कुमार होली, मो. कौशर अंसारी व राहुल कुमार मौजूद थे। मौके पर वक्ताओं ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। मो. कौशर अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास, ऊर्जा व चेतना का प्रतीक है। अमन कुमार होली ने कहा कि 2026 में तेजी से आगे बढ़ते भारत के लिए यह आवश्यक है कि युवा चरित्रवान, साहसी व जिम्मेदार बनें। स्वामी विवेकानंद का यह विश्वास आज भी प्रासंगिक है कि अनुशासित और आत्मब...