दरभंगा, अक्टूबर 5 -- दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में महात्मा गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी हैं विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार ने कहा कि गांधी की प्रासंगिकता सर्वकालिक है। वो न गोली से मरे, न गाली से, क्योंकि गांधी व्यक्ति नहीं, राष्ट्र निर्माण एवं मानवता लिए विचार पुंज रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सभ्य विश्व की सर्वोत्तम राजनीतिक प्रणाली है और कोई स्वस्थ लोकतंत्र गांधी के सत्याग्रह के बिना चल नहीं सकता। बिहार का सौभाग्य रहा कि वह गांधी के सत्याग्रह की प्रथम भारतीय प्रयोगशाला बना। उस प्रयोग से स्थापित सत्याग्रह की अणुशक्ति की नवचेतना ने राष्ट्र को नई दिशा दी, जिसके साथ भारतीय स्वतंत्रता ...