आगरा, मई 22 -- रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के उपलक्ष में बुधवार को जिला संगोष्ठी हुई। अतिथियों ने भाजपा के अभियान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय से भी अवगत कराया। संगोष्ठी जिला संयोजक महेन्द्र सिंह बघेल क़ी अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय हुई। मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा रहे। गोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीचंद्र शर्मा ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश के प्रत्येक जिले मे 21 से 31 मई तक अभियान चला रही है। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। पिछड़ा आयोग क़े सद...