बागपत, अगस्त 8 -- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बागपत जनपद में प्रत्येक घर, कार्यालय, स्कूल और सार्वजनिक स्थान तिरंगे की शान से रोशन होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अभियान की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का पहला चरण पूरी तरह से रचनात्मक, शैक्षिक और प्रेरणादायी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। इस चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा प्रेरित चित्रकला से सजाया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, तिरंगा राखी निर्माण पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रमुख स्थानों पर तिरंगा प्रदर्शनी और हर घर तिरंगा सेल्फी बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग तिरंगे के साथ स...