जमशेदपुर, जनवरी 19 -- आमलोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान का शुभारंभ किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार इसका द्वितीय चरण 2 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 90 दिन तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी सुलह योग्य मामलों को चिह्नित कर निपटारा आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी ने दी। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से होता है, जिसमें कोई हारता नहीं, बल्कि दोनों पक्ष जीतते हैं। यह प्रक्रिया सस्ती, सरल और टिकाऊ होती है, क्योंकि इसमें वर्षों तक चलने वाली अदालती लड़ाई से लोगों को राहत मिलती है। डालसा सचिव ने बताया कि इस अभियान के तहत मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.