बिजनौर, फरवरी 9 -- धामपुर। न्यू जंक्शन कॉलोनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ स्थापना से वर्तमान तक के 100 वर्ष के इतिहास तथा पंच परिवर्तन विषय से संबंधित विचार व्यक्त करते हुए विस्तार पूर्वक बिंदुवार प्रकाश डाला। विवेकानंद बस्ती मुख्य अतिथि वृंदावन धाम से पधारे परम संत गौ वत्स आचार्य सत्य देवानंद जी महाराज ने हिंदू समाज का आह्वान किया कि वह परिवार समाज देश एवं राष्ट्र के प्रति दायित्वों की अनुभूति रखते हुए तन मन और धन तीनों प्रकार से राष्ट्रीय भावना तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें। उन्होंने कहां कि जो सनातन है वही शाश्वत है और जो शाश्वत है वही सनातन है, इस सनातन को मिटाने की घृणित मानसिकता रखने वाले ना तो आज तक सनातन को मिटा पाए और न ही कभी मिटा पाएंगे। कार्यक्रम...