बदायूं, फरवरी 8 -- अलापुर, संवाददाता। अस्तल मढी परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदुओं की एकता पर जोर दिया। विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। मुख्य अतिथि बृज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि हिंदुत्व का धर्म सत्यता के पथ पर चलने की सीख देता है और समाज को संगठित करता है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बना सकता है। स्वामी दिव्यानंद योगीराज महाराज ने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए समाज में एकता अनिवार्य है। वहीं विभाग प्रचारक सुधांशु ने हिंदू धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि कुंभ मेले में स्नान के दौरान सभी हिंदू एकजुट दिखाई देते हैं, जहां जाति भेदभाव नहीं होता। इससे समाज को प्रेरणा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.