मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में मंगलवार को दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में युवाओं की महती भूमिका है। मुख्य अतिथि प्रो.( डॉ.) निखिल रंजन प्रकाश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए आज के युवाओं को राष्ट्र और राष्ट्रीयता को समझने की आवश्यकता है। तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। युवाओं को सक्रिय, एकाग्रचित्त और प्रयत्नशील रहने की जरूरत है। डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि राह कोई भी हो उसपर एकाग्र होकर चलना चाहिए, जबतक कि लक्ष्य हासिल न हो जाए। दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. (डॉ.) किरण झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. नेहा रानी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.