गया, नवम्बर 26 -- संविधान अंगीकार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नगर परिषद कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान पर चर्चा की गई और राष्ट्र की खूबसूरती का महत्वपूर्ण अंग संविधान को बताया है। संविधान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से नगर प्रबन्धक मोहित कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में नप टैक्स दरोगा कमलेश शुक्ल, प्रधान सहायक उत्तम कुमार, विवेक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। डाकबंगला परिसर में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ भीम राव के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में ड...