बिहारशरीफ, जून 23 -- भाजपाइयों ने पुण्यतिथि पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के राणा बिगहा स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यकर्ता ने उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का सूत्रधार व महान राष्ट्रवादी, चिंतक, विचारक और आदर्श बताया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वे महान राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने अपना जीवन कश्मीर का भारत का अंग बनाने, धारा 370 हटाने और परमिट व्यवस्था का विरोध करने में लगा दिया। उन्होंने नारा दिया कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके सपनों को पूरा किया। जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर यह का...