आगरा, मई 2 -- शहर के गंगा देवी माहेश्वरी भवन में शुक्रवार को एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ। इस दौरा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने एक देश एक चुनाव विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और इसे देशहित में जरूरी भी बताया। सम्मलेन का सुभारम्भ पंडित दिन दयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में उठाया गया बहुत बड़ा कदम है। बार-बार चुनाव होने से विकास का पहिया रूक जाता है। देश के विकास के धन की बर्बादी होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव से...