रुद्रपुर, जनवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 जनवरी तक सोमनाथ, गुजरात में किया जाएगा। इसमें रुद्रपुर की चार होनहार खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज रुद्रपुर की छात्राएं राधा रानी, अंशिका, दीक्षा राजपूत और काजल बिष्ट का चयन अंडर-17 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन चारों छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और टीम को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। विद्यालय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.