देहरादून, नवम्बर 27 -- देहरादून। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष विजया पुरोहित ने गुरुवार को प्रेमनगर के अक्षरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से सनातन धर्म और राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समर्थता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि सह प्रचार प्रमुख आरएसएस तपन सिंह, धन्ना उबालदिया, अक्षरा स्कूल की प्रेसिडेंट रजनी गुसाई, प्रतिभा जोशी, अनिता तिवारी, रेनू कनवार, सोनिया वर्मा, कुसुम नेगी, सविता उपाध्याय, ज्योति अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.