चतरा, जुलाई 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में शुक्रवार को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिले की डीसी कीर्तिश्री जी से मिल कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आज भारत की जनसंख्या 146 करोड़ पार कर चुकी है। पूरे विश्व की जनसंख्या का 17.8 प्रतिशत सिर्फ भारत की है। ऐसे में विकास न के बराबर हो रहा है। जनसंख्या असंतुलन के कारण अब गृह युद्ध की आशंका बढ़ रही है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के उचित समाधान के लिए शीघ्र कानून बनाने की मांग की गयी है। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव सुभाष सिंह, उपाध्यक्ष बसंत पांडे, रामेश्वर विश्वकर्मा, बिनोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमरेन्द्र सिंह, अनील पाठक, अमित पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.