किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज, एक संवाददाता। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय सह संयोजक अधिवक्ता शिशिर दास को बनया गया है। इनके नाम की सूची जारी होने पर रविवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं संरक्षक इंद्रेश जी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें किशनगंज के सीनियर एडवोकेट एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर दास को राष्ट्रीय सह संयोजक का दायित्व दिया गया। जिला अध्यक्ष हरि किशोर साह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित की गई। शिशिर दास को राष्ट्रीय सहसंयोजक का दायित्व मिलने पर बुके और शाल भेंट करके बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर पूर्व सैनिक बालवीर, एडवोकेट जय किशन प्रसाद, राजेश गुप्ता, कुमार विशाल, सोनू, सुबोध महेश्वरी,मानव कुमार एवं निखत मौजूद थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.