सीवान, अगस्त 14 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वाभिमान को लेकर बुधवार को भगवानपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में हसनपुरा से मलमलिया तक निकाली गई। मध्य क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष दिवाकर दूबे के नेतृत्व में चोरौली बजार से भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गई। यह यात्रा चोरौली बाजार से शुरू होकर हिलसड़ मोड़, होते हुए भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय तक मंडल अध्यक्ष दिवाकर दूबे के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल सीवान पूर्वी के जिला महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन से सभी देशवासियों में राष्ट्रवाद के प्रति एक नया जुनून पैदा होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के सीवान पूर्वी के जिला महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय, जिला उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.