देहरादून, मार्च 27 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की उत्तराखंड प्रांत की प्रेसवार्ता का आयोजन गुरुवार को राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केन्द्र में हुई। जिसमें बंगलुरु में गत 21 से 23 मार्च तक हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहा कि राज्य में भी संघ अपने सेवा कार्यों को विस्तार देगा। प्रांत कार्यवाह ने बताया कि बैठक में देशभर से 1443 कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जिसमें सर कार्यवाह ने रानी अब्बक्का के 500 वें जन्मदिवस पर अपना वक्तव्य दिया। संघ ने शताब्दी वर्ष में संघ कार्य का विस्तार, सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता, राष्ट्रीय पुनर्जागरण का लक्ष्य निर्धारित किया। विश्व शांति, समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिन्दू समाज के निर्माण का संकल्प लिया। बांग्लादेशी हिन्दु...