विकासनगर, मार्च 29 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर शनिवार को कालसी बाजार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कालसी में पथ संचलन निकाला गया। शिशु विद्या मंदिर पुरानी कालसी से निकाले गए पथ संचलन पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा का स्वागत किया। पथ संचलन जोहड़ी, आमबाग होते हुए शिशु विद्या मंदिर परिसर में वापस पहुंचकर समाप्त हुआ। स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला प्रचारक सौरभ ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही संघ के संस्थापक आद्य सर संघचालक डॉ. बलिराम हेडगेवार की जयंती होती है। विक्रमी सम्वत्सर नववर्ष पूर्ण रूप से भारतीय संस्कृति, सभ्यता व परम्पराओं का प्रारंभ दिवस है। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा का दिन ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस समय चारों ओर पीले पुष्पों की सुगंध भरी होती है। नई फसलें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.