मधुबनी, सितम्बर 28 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित छह प्रमुख उत्सवों में से एक विजयदशमी उत्सव के अंतर्गत रविवार को सूड़ी स्कूल बस्ती और दोमंठा बस्ती में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: काल जिला संघचालक अरविंद सिन्हा और महंथी लाल चौक स्थित मंदिर के न्यास के बड़े पुत्र अरुण द्वारा शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद सामूहिक गीत, एकल गीत और अमृत वचन की प्रस्तुति हुई। बौद्धिक सत्र में जिला संघचालक अरविंद सिन्हा ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और स्व का बोध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संघ के शताब्दी वर्ष में प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों जैसे विजयदशमी उत्सव, व्यापक गृहसंपर्क, हिंदू सम्मेलन, प्रमुख जन गोष्ठी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.