रांची, अक्टूबर 7 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रातू नगर के तत्वावधान में मंगलवार को गोविंद नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, अमृत वचन, एकल गीत, और बौद्धिक सत्र के आयोजन के बाद प्रार्थना के साथ की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र ने कहा कि संघ यह उत्सव इसलिए मनाता है, ताकि हिन्दू समाज एकसूत्र में बंधे, समाज में समरसता का भाव बढ़े और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श है और रामराज्य ही हमारे परम वैभवशाली भारत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमें जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर हिन्दू एकता का संदेश अपनाना चाहिए। मौके पर सैकड़ों स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.