फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- बल्लभगढ़। विजय दशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की पूर्ण यात्रा को उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण शाखा हरियाणा प्रान्त के संयोजक व ज्योतिषाचार्य डॉ. बांके बिहारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संघ की शताब्दी यात्रा देवतुल्य स्वयंसेवकों के त्याग और तपस्या का परिणाम है। मात्र 17 साधारण लोगों से आरंभ हुआ यह संगठन आज 14 से अधिक देशों में फैल चुका है और 12 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता समाजसेवा में जुटे हुए हैं। गुरुवार को शताब्दी समारोह के तहत बल्लभगढ़ में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, पर्यावरण शाखा हरियाणा प्रान्त और हनुमान मंदिर महिला समिति, पंजाबी वाड़ा के सहयोग से विजय यात्रा निकाली गई। डॉ. बांके बिहारी ने कहा कि संघ का लक्ष्य पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, प्लास्टि...