भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राधाकृष्ण तरुण व्यवसायी शाखा द्वारा रविवार को शाखा वार्षिकोत्सव का आयोजन अम्बई रोड स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पथ संचलन से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों की अनुशासित प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। इसके उपरांत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक प्रदर्शन, प्रेरणादायक उद्बोधन, भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किए गए। शाखा के निवेदक ध्रुव कुमार ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संघ की विचारधारा, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नए युवाओं को भी संघ की कार्यशैली से जोड़ने का कार्य किया गया। इस मौके पर पवन कुमार गुप्ता, दिलीप शर्मा, उत्तम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.