हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- लालगंज,संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी महोत्सव के अवसर पर रविवार को लालगंज नगर में पथ संचालन का आयोजन किया गया। जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लालगंज तिनपुलवा चौक पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में हर्ष सिंह, अमरजीत सिंह, सुशील कुमार, साक्षी कुमारी, पिंकी कुमारी, बबलू कुमार,आदित्य कुमार, राजा कुमार, मनीष झा, मोनू चौधरी, विकास कुमार, राहुल कुमार, भोला कुमार एवं विवेक कुमार उपस्थित रहे। स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए नगर भ्रमण पर निकले। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। लालगंज-02-तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.