रांची, अक्टूबर 6 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सोमवार को शहर के महात्मा गांधी धर्मशाला में शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक गोपाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने खुले आसमान के नीचे खीर रखकर चांदनी रात का आनंद लिया और भगवा ध्वज के साथ विभिन्न शारीरिक कार्यक्रम व खेल आयोजित किए। इसके बाद प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने स्वयंसेवकों को समाज में उनकी भूमिका समझाई और कहा कि संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र भाव के चिंतक होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक हिंदू को संघ की शाखा में आकर अपने कर्तव्यों का ज्ञान लेना चाहिए। इस उत्सव में संघ के स्वयंसेवकों के अलावा मनोज कुमार, अनुप साहू, आनंद कश्यप, परमेश्वर साहू, प्रियंक भगत, अर्णव दास सहित खूंटी नगर के प्रबुद्ध नागरिक भी उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.