अररिया, फरवरी 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय तिरसकुंड में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, माताएं एवं ग्रामीण बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भावना व्याप्त हो गई। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह ओमप्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में संघ की स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य कर रहा है। जिला प्रचार प्रमुख ललन राय ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे 'पंच परिवर्तन' विषयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.