रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन से आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बत्रा कॉलोनी स्थित एकल अभियान के संभाग कार्यालय में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम भूरारानी में किया गया। सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने बताया कि स्नेहपाल सिंह पिछले 50 वर्षों से संघ के प्रचारक रहे। उन्होंने नेपाल, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई स्थानों पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे एकल विद्यालय अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री भी रह चुके थे। उनके बड़े भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.