आगरा, मार्च 31 -- शहर के केए पीजी कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। श्री विशंभर दयाल बिंदल सभागार में हुई संगोष्ठी में शारीरिक शिक्षा अन्य विषयों की अभिवृद्धि में सहायक और पारस्परिक सहयोग विषय पर चर्चा हुई। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित हुई संगोष्ठी का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा के योगदान को रेखांकित करना और इसे अन्य शैक्षणिक विषयों से जोड़कर नई संभावनाओं को तलाशना रहा। संगोष्ठी के उद्घाटन में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव डा. विनय कुमार जैन ने कहा कि शारीरिक शिक्षा केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्राचार्य प्रो. अशोक रुस्तगी ने कहा कि यह संगोष्ठी अंतरविषयक सहयोग को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। मुख्य वक्ता डा. बीबी सिंह ने भी अपने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.