विकासनगर, अक्टूबर 1 -- स्वच्छता सर्वेंक्षण 2024-25 में नगरपालिका विकासनगर ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पालिका वन स्टार सिटी की रैंकिंग में शामिल हुई है। इससे पहले बेहतर जल प्रबंधन के लिए भी विकासनगर नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बुधवार को प्रदेशस्तर पर विकासनगर पालिका को स्वच्छता पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने विकासनगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्रीभट्ट और पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल को सम्मानित किया। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में विकासनगर को ओडीएफ डबल प्लस श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके साथ पालिका को वन स्टार सिटी का दर्जा हासिल हुआ है। इसके साथ हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ती और लक्ष्य हासिल करने वाले निकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.