औरंगाबाद, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय स्तर की गदका प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाली वसुंधरा कुमारी को जिला चाणक्य परिषद ने मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चाणक्य परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय ने कहा कि हम खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उचित सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार और अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने पारंपरिक खेल को बिहार सरकार की नियमावली में शामिल करने की दिशा में संगठन की मांग का भी उल्लेख किया। वसुंधरा की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष और उत्साह है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह प्रेरणा है कि बेटियां खेल के क्षेत्र में जिला और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने वसुंधरा की सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.