जमुई, अप्रैल 27 -- जमुई । नगर संवाददाता राष्ट्रीय स्तर पर जमुई जिले के तीन फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 और अंडर-19 फुटबॉल टीम में हुआ है। जिससे खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। चयनित खिलाड़ियों में दो अंडर-19 और एक अंडर-14 के टीम में चयन हुआ है। जो शहर के टीआर नारायण हेरिटेज स्कूल का है। विदित हो कि अक्टूबर 2024 को जमुई अंडर-19 फुटबॉल टीम का कोच अनुराग कुमार सिंह के नेतृत्व में खगड़िया गयी थी। जिसमें जमुई के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिलीप हेम्ब्रम, सनोज मुर्मू का चयन बिहार टीम में हुआ है। वहीं अंडर-14 में जमुई के निरंजन कुमार मुर्मू का चयन बिहार टीम में हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोच अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप हेम्ब्रम, सनोज मुर्मू और निरंजन कुमार मुर्मू का चयन राष्ट्रीय स्तर पर बिहार टीम में होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.