पटना, जून 17 -- जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में आई उल्लेखनीय गिरावट में बिहार की अहम भूमिका है। वे मंगलवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। यह हमारे लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है कि बिहार उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जिन्होंने इस राष्ट्रीय उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज बिहार के विकास की चर्चा वैश्विक मंचों पर भी हो रही है। लेकिन संकीर्ण सोच के कारण विपक्ष को यह प्रगति दिखाई नहीं देता। एक सवाल के जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.